भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज 20 जून, 2025 को हेडिंग्ले में शुरू होगा।

भारतीय समय अनुसार मैच दोपहर 3:30 शुरू होगा।
यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मैच है।
यह 2025-27 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत है।
इस सीरीज़ को “एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी” का नाम दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहली बार शुभम गिल कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और ऋषभ पंत उप कप्तान के रूप में उनके साथ देंगे।
एक लंबे अरसे के बाद विराट कोहली रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट टीम में नजर नहीं आएंगे क्योंकि वह संन्यास ले चुके हैं।
इंग्लैंड की ओर से बातों में कुलम और बेन स्टॉक इंग्लैंड की तरफ से बेसबॉल की रणनीति और आक्रामक टेस्ट का नजरिया रखेंगे।
इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो इंग्लैंड की संभावित टीम इस प्रकार है
बल्लेबाज: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल
विकेटकीपर: जेमी स्मिथ
ऑलराउंड और गेंदबाज: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, क्रिस वोक्स, जोश टंग
जेमी ओवरटन को वापस बुलाया गया, जबकि आर्चर, एटकिंसन, वुड को बाहर रखा गया।
भारतीय टीम की बात की जाए संभावित टीम इस प्रकार है
सलामी बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल
मध्य: साई सुदर्शन (डेब्यू?), शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
ऑल-राउंड और गेंदबाज: रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह , प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
हर्षित राणा को रिजर्व के रूप में जोड़ा गया है।
पिच और मौसम की स्थिति
हरी-भरी सीम सतह, शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए स्विंग और बाउंस में सहायक।
टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती हैं।
बीच में 2-3 दिन तक समतल हो जाने के बाद बल्लेबाज़ी में मददगार होती है।
बाद में पैरों के निशानों के ज़रिए स्पिनरों को गति मिलने की संभावना है।
दिन के समय गर्म तापमान लगभग 29-31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम पूर्वानुमान:
दिन 1:अधिकतर धूप, 31 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना न क बराबर – पूर्ण खेल के लिए आदर्श।
दिन 2: दोपहर के सत्र में संभावित रुकावटें।
दिन 3-5: दिन 3 और 4 की शुरुआत में कुछ बारिश, बाद में मौसम साफ हो जाएगा।
मुख्य खिलाड़ी और रणनीति संबंधी जानकारी
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की गहराई रूट, ब्रूक, पोप, स्टोक्स पर टिकी है।
भारत का गेंदबाजी संतुलन बुमराह पर निर्भर करता है, साथ देंगे सिराज, अर्शदीप।
पिच की हरियाली और बादल छाए रहने से अभ्यास जैसी स्विंग की स्थिति पैदा हो सकती है।
टॉस का निर्णय: शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सहायता मिलने के कारण, दोनों पक्षों द्वारा पहले गेंदबाजी करने को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है।
स्पिन बनाम सीम: शुरुआती सत्रों में तेज गेंदबाजों के हावी होने की संभावना है; एक बार पिच सपाट हो जाने पर, जडेजा और कुलदीप अपना काम करेंगे।
हेडिंग्ले अक्सर स्विंग की लड़ाई के लिए जाना जाता है।